- Hindi News
- अर्बन इस्टेट फेज 1 में गंदगी से लोग परेशान
अर्बन इस्टेट फेज-1 में गंदगी से लोग परेशान
पुडाप्रशासनकी लापरवाही से अर्बन इस्टेट फेज 1 में फैली गंदगी फैल रही है। इलाका निवासियों ने इलाके में फैल रही गंदगी के बारे में कई बार पुडा से शिकायत की। पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण इलाके में गंदगी फैलती जा रही है।
प्रयास सोशल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान भाग सिंह ने कहा कि इलाके में फैल रही गंदगी संबंधी शिकायत पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड भी भेजी गई थी। बाद में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने पुडा को लेटर भेजा था। 15 दिन में कार्रवाई को लिखा था। पुडा प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि अर्बन इस्टेट स्थित खुले स्थान पर कुछ लोगों द्वारा अपने घर की कूड़ेदान में गिराने की जगह इन जगहों पर गिरा दी जाती है। इसी कारण सुबह शाम यहां इलाका निवासी सैर नहीं कर पाते। उन्हांेने कहा की राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन को इस मामले पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।
कूड़़ेदान बनाने की मांग
^भागसिंह ने कहा कि पुडा प्रशासन को चाहिए कि इलाके में फिर से नए कूड़ेदान बनाए। जो लोग खुले में गंदगी गिराते हैं वह कूड़ेदान में गिरा सके। पुडा ने कुछ वर्ष पहले इलाके में लाखों रुपए खर्च कर कूड़ेदान बनाए थे। कुछ समय बाद पुडा ने ही कूड़ेदान बंद कर दिए। जिसके कारण इलाके में गंदगी फैलनी शुरू हो गई है।
^पुडा के पब्लिक हेल्थ ब्रांच के एसडीओ जगदीश चंद शर्मा ने कहा कि लोगों को खुद सोचना चाहिए गंदगी फैलाने से उन्हें ही नुकसान होगा। लोगों द्वारा गंदगी उठाने के लिए लगाए रेहड़ी वाले ही ऐसा काम कर हैं। कई बार इनको रोका गया है। अब रेहड़ी वालों लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।