पेंशनर्स 3 दिनों से भूख हड़ताल पर
पिछले4महीने से पेंशन मिलने से गुस्साए पीआरटीसी पेंशनर्स की बस स्टैंड पर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को संगरूर डीपो के पेंशनर्स ने भूख हड़ताल करके अपना विरोध जताया। अपनी मांगों को लेकर पेंशनर्स 20 सितंबर से भूख हड़ताल पर हैं। पीआरटीसी पेंशनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन गुरनाम सिंह दौणकलां, प्रधान भगवंत सिंह कंगनवाल और सचिव हरी सिंह चमक ने बताया कि पिछले लंबे समय से मैनेजमेंट मांगों को टाल रही है। आखिरी बार मैनेजमेंट ने उन्हें 18 19 सितंबर को हर हाल में पेंशन जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन यह वादा भी पूरा नहीं हुआ। पेंशन मिलने से पेंशनर्स को घर का गुजारा चलाना भी मुश्किल हो गया है। पंजाब भर से जुटे पेंशनर्स ने धमकी दी अगर मैनेजमेंट ने जल्द पेंशन अन्य बकाए जारी किए तो संघर्ष को तेज करेंगे। यूनियन के उप प्रधान हरी सिंह चमक ने कहा कि पीआरटीसी लावारिस हो गया है। अफसर सीट पर नहीं बैठते। राम सिंह सीटू प्रधान, सुरिंदर सिंह बची, हरी सिंह टोहड़ा, जलौर सिंह अौर गुरमीत सिंह ने भी संबोधित किया।
पीआरटीसी पेंशनर्स पेंशन समेत अन्य मांगों को लेकर भूख हड़ताल करते हुए।