पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव भेड़पुरी में 6800 बोरियों में से ज्यादातर फटीं

गांव भेड़पुरी में 6800 बोरियों में से ज्यादातर फटीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | विजिलेंसने मंगलवार को समाना के गांव भेड़पुरी में पनसप गोदाम में रेड कर रिकॉर्ड कब्जे में लिया। विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि गोदाम में अनाज सड़ रहा है। चेकिंग के दौरान टीम ने साल 2009 से साल 2014 तक का रिकॉर्ड कब्जे में लिया।

गोदाम में 6800 बोरियां रखी थीं और अधिकतर फटी हुई थीं। सड़े अनाज की रिपोर्ट अभी विजिलेंस को बनानी है। एसएसपी प्रीतम सिंह ने कहा कि टीम में टेक्निकल अधिकारी फूड सप्लाई इंस्पेक्टर गुरिंदरप्रीत सिंह, इंद्रजोत सिंह, विजिलेंस एसआई प्रीतपाल सिंह, एचसी कुंदन सिंह, विजय शारदा, जगतार सिंह और मंदीप सिंह थे।

विजिलेंसजांच में बोरियाें में अनाज भी मिला कम: विजिलेंसजांच में पता चला कि संभाल की कमी के कारण बोरियां खराब हुईं। जांच टीम के अनुसार कई बोरियों में 50 किलो गेहूं होने के बजाय कम मिला था। विजिलेंस ने कार्रवाई के दौरान पनसप गोदाम इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह को बुलाया। चौकीदार अशोक कुमार मौजूद था। विजिलेंस ने उनके स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए।

गांव भेड़पुरी में पनसप गोदाम में रेड के दौरान बोरियों की चेकिंग करती टीम।

खबरें और भी हैं...