पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लक्ष्मी फार्म के आगे लगने लगे पौधे

लक्ष्मी फार्म के आगे लगने लगे पौधे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | नियमोंका उल्लंघन करते हुए जंगलात महकमे द्वारा डाली गई मिट्टी हटाने के आरोप में घिरे लक्ष्मी फार्म्स के आगे महकमे अफसरों ने पहले चरण में काम शुरू कर दिया है। फार्म के आगे पौधे लगाने का काम करवा दिया गया है। जैसे ही सारे पौधे लगा दिए जाएंगे, इसके बाद तारबंदी काम शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों लक्ष्मी फार्म मालिकों द्वारा फार्म के आगे डाली गई जंगलात महकमे की मिट्टी को हटा दिया गया था। इससे यहां पर लगे पौधे भी बर्बाद हो गए थे। हालांकि मामले में डीएफओ का कहना था कि फार्म मालिकों ने नहीं बल्कि गांव वालों ने लंगर लगाने के लिए यहां की मिट्टी हटा दी थी। इसके बाद प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ने इस जगह पर तारबंदी करने के आदेश दिए थे। ये आदेश दिए हुए भी एक हफ्ता बीत चुका है। हालांकि अभी तक तारबंदी नहीं हुई है। पर महकमे अफसरों का कहना है कि पहले पौधे लगाने का काम किया जा रहा है। इसे लेकर रेंज अफसर जगतार सिंह ने कहा कि अभी पौधे लगाने का काम शुरू किया है।

खबरें और भी हैं...