महिला का शोषण करने के मामले में पन्नूू हुए पेश
पटियाला। महिलाका शोषण करने के मामले में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुखविंदर सिंह की अदालत में पत्रकार बलतेज पन्नूू निवासी पटियाला पेश हुए। मामले की सुनवाई ने पर आगे डाल दी गई है। पन्नू इस समय जमानत पर हैं। पन्नू के खिलाफ शिकायतकर्ता रणजीत कौर (काल्पनिक नाम) निवासी पटियाला ने शोषण करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने नवंबर 2015 में थाना सिविल लाइन में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।