पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. हरशिंदर की किताब भ्रूणहत्या पर बनेगी हॉलीवुड फिल्म

डॉ. हरशिंदर की किताब भ्रूणहत्या पर बनेगी हॉलीवुड फिल्म

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। कन्या भ्रूण हत्या पर डॉ. हरशिंदर कौर की लिखी किताब भ्रूणहत्या-इक श्राप की कहानी पर हॉलीवुड फिल्म बनेगी। हॉस्टन में भारतीय दंपति के घर पैदा हुई हॉलीवुड डायरेक्टर उजमा जिना ने इस बात की जानकारी मंगलवार को एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान दी।
डॉ. हरशिंदर कौर के घर पहुंची डाॅयरेक्टर उजमा ने बताया कि इस किताब पर फिल्म बनाने का उनका फैसला काफी पहले ही था, पर अमेरिका में आर्थिक मंदी के चलते वो इस फिल्म को नहीं बना पाई। पर अब इस फिल्म को बनाने की शुरुआत कर दी है। फिल्म का नाम ‘रोरिंग साइलेंस’ रखा जा रहा है। इसके लिए भारत में ही फिल्म को फाइनेंस करवाने के लिए फाइनेंसर के साथ बातचीत चल रही है।

इस बारे में काफी पॉजिटिव रिस्पॉंस भी मिले हैं। डॉ. हरशिंदर कौर से अपनी मुलाकात को लेकर उजमा ने बताया कि 5 साल पहले वो भारत में आई थीं और कन्या भ्रूण हत्या पर काफी ज्यादा काम कर चुकी डॉ. हरशिंदर के बारे में जाना था। उन्होंने कहा कि भारत में लिंग भेदभाव को लेकर उन्हें बहुत ज्यादा पता नहीं था। क्योंकि यूएस में लड़के और लड़कियों को बराबर के अधिकार हैं और लिंग के आधार पर किसी भी बच्चे के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता था। इसके बाद डॉ. हरशिंदर कौर से मुलाकात की और इस मुद्दे पर विस्तार से बातचीत की। इसके बाद उनकी लिखी किताब पर फिल्म बनाने का फैसला लिया। बता दें कि उजमा फिल्म प्रोवोक्ड की को-डायरेक्टर भी हैं।

वहीं, इस दौरान डॉ. हरशिंदर ने बताया कि उजमा के इस प्रपोजल को उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इसके लिए वो कोई रॉयल्टी या फीस नहीं लेंगी। वहीं, उजमा और डॉ. हरशिंदर ने कहा कि इस फिल्म से होने वाली कमाई वो पंजाब की गरीब लड़कियों की पढ़ाई पर खर्च करेंगी। इसके लिए डॉ. हर्ष चेरिटेबल ट्रस्ट, जिसकी अध्यक्ष खुद डॉ. हरशिंदर हैं और जनरल सेक्रेट्री हरशिंदर के पति डॉ. गुरपाल सिंह हैं, उनके जरिए गरीब लड़कियों की पढ़ाई पर फिल्म की कमाई का पैसा खर्च होगा।

उजमा ने बताया कि फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द गिर्द घूमती है, जिसकी मां उसे परिवार वालों और समाज से लड़कर जन्म देती है। उसके बाद अमेरिकन दंपति उसे गोद ले लेती है और वहां जाकर वो लड़की डॉक्टर बन जाती है। डॉक्टर बनने के बाद वो लड़की वापस अपने देश आती है और जन्म देने वाली मां को ढूंढती है।


खबरें और भी हैं...