पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सौर ऊर्जा को उत्साहित करने में सही साबित हो रही है ‘नेट मीटरिंग स्कीम’

सौर ऊर्जा को उत्साहित करने में सही साबित हो रही है ‘नेट मीटरिंग स्कीम’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | पंजाबसरकार की ओर से घरों, फैक्टरियों, सरकारी इमारतों और अस्पतालों समेत दूसरी महत्वपूर्ण संस्थानों में सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर दिन के समय में सौर ऊर्जा से बिजली पैदा करने और इस तरह पैदा हुई बिजली को पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के ग्रिड में बॉय-ड्रेक्शनल मीटर से भेजने के सिस्टम के अंतर्गत नेट मीटरिंग स्कीम को लागू किया गया है। ताकि आने वाली पीढ़ियों को सेहतमंद और प्रदूषण मुक्त वातावरण दिया जा सके। ये बात डीसी रामबीर सिंह ने बताया कि पटियाला जिले में अब तक स्कीम के तहत 105 उपभोक्ताओं ने 2438 किलोवाट क्षमता के लिए आवेदन किए हैं। योजना के अधीन सरकार की तरफ से खपतकारों को 30 प्रतिशत सब्सिडी मुहैया करवाई जा रही है।

डीसी ने बताया कि खपतकार सौर ऊर्जा का प्रयोग कर जहां खुद बिजली के उपभोग को कम करने में सहायक होते हैं वहीं अतिरिक्त बिजली का उत्पादन भी सुनिश्चित होता है। सरकार के प्रयासों के चलते जिले में 24 उपभोक्ताओं ने 667 किलोवाट क्षमता के प्रोजेक्ट लगाकर लगभग 12 लाख 17 हजार 275 यूनिट सालाना बिजली पैदा की जा रही है। रोजमर्रा की घरेलू जरुरत में प्रयोग में रही है।

खबरें और भी हैं...