नशा तस्करी में कैद
पटियाला | नशीलापाउडर रखने के मामले में जिला अतिरिक्त सेशन जज डाॅ. रजनीश की अदालत ने आरोपी लखबीर सिंह निवासी भारत नगर पटियाला को 3 महीने की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी को 1500 रुपए जुर्माना किया है। पुलिस ने उससे 252 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया था। पुलिस ने 2013 में थाना त्रिपड़ी में मामला दर्ज किया था।