- Hindi News
- National
- गुरु गोबिंद सिंह भवन में आठ धर्मों का कराया जाता है अध्ययन : वाइस चांसलर
गुरु गोबिंद सिंह भवन में आठ धर्मों का कराया जाता है अध्ययन : वाइस चांसलर
पीयूके गुरु गोबिंद सिंह भवन में धर्म अध्ययन विभाग की ओर से 49वें स्थापना दिवस पर समागम और श्री जपुजी साहिब का पाठ करवाया गया। पीयू के वाइस चांसलर डाॅ. जसपाल सिंह ने कहा कि इतिहास में धर्म के नाम पर हो रहे झगड़े का जिक्र होता है, पर पीयू के गुरु गोबिंद सिंह भवन की छत के नीचे 8 धर्मों का अध्ययन करवाया जाता है। अलग-अलग धर्मों के टीचर, खोजार्थी और स्टूडेंट्स आपस में चर्चा करते हैं। समापन के बाद आयोजित लंगर में सभी धर्मों की संस्कृति और मर्यादा देखने को मिली। टीचर और स्टूडेंट्स अपने-अपने घर से लंगर बनाकर लेकर आए। इस मौके पर एसपी सिंह ओबराए, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रचारक कमेटी के चेयरमैन परमजीत सिंह राणा, सोशल साइंस के डीन प्रो. इंद्रजीत सिंह, धर्म अध्ययन के मुखी प्रो. राजिंदर कौर रोही ने अपने विचार रखे।