सड़क पार कर रहे बजुर्ग को ट्रक ने कुचला
रेलवेस्टेशनके फाटक के पास रोड क्रॉस कर रहे बजुर्ग को ट्रक ने कुचल दिया। जेब में रखे आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हो सकी। मृतक प्रीतम सिंह (उम्र करीब 65 साल) पुत्र प्रताप सिंह निवासी गुरुद्वारा सिंह सभा माॅडल टाउन जालंधर का निवासी है। सूचना मिलने के बाद थाना अनाज मंडी के एएसआई गुरमेज सिंह मुलाजिम समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाश कब्जे में लेकर राजिंदरा अस्पताल भेजी।
जालंधर के पते पर पुलिस कंट्रोल रूम के मुलाजिम भेजे हैं। वहां से शाम को जानकारी मिली कि मृतक खरड़ का निवासी है। और जालंधर के गुरुद्वारा में बतौर मैनेजर काम करता था। आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे हरमीत िसंह की कंपलेंट पर अनजान ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रीतम सिंह पैदल रेलवे स्टेशन जा रहा था। फाटक के पास रेलवे पुलिस थाने की तरफ जाने वाली रोड की तरफ ट्रक मालगाड़ी से सामान उठाने जा रहे थे। सड़क पार करते समय ट्रक नंबर पीबी 11सी 6144 ने ड्राइवर साइड के अगले टायरों के नीचे आया तो लोगों ने शोर मचाया। शोर के बाद भी ट्रक की ब्रेक नहीं लगी और वह पिछले पहिए के नीचे गया।
हरमीत सिंह के अनुसार वह अपने पिता के साथ पटियाला में गुरूद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब माथा टेकने आया था। माथा टेकने के बाद दोनों वािपस जा रहे थे तो वह आगे निकल गया। बाद में पता चला िक हादसे में उसके पिता की मौत हो गई है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेज सिंह ने कहा कि घटनास्थल से आरोपी फरार हो गया। लाश का पोस्टमार्टम शनिवार को कराएंगे। मरने वाला का असली पता खरड़ का है। प्रीतम के बेटे हरमीत को सूचित कर दिया।
रेलवे स्टेशन के पास घटनास्थल पर खड़े पुलिस मुलाजिम।