पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ~50 लाख के चावल का गबन, मालिक नामजद

~50 लाख के चावल का गबन, मालिक नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। राजपुरा रोड स्थित गुरु कृपा शैलर के मालिक जगपाल बिक्रमजीत सिंह का 67 क्विंटल से अधिक के चावलों के गबन का मामला सुलझा नहीं था कि। समाना में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। थाना सदर समाना पुलिस ने शैलर मालिक जसविंदर सिंह निवासी तरोड़ खुर्द गज्जू माजरा के खिलाफ चावलों के गबन के आरोप का केस दर्ज किया है।

केस पनसप के पूर्व मैनेजर परमिंदरजीत सिंह की शिकायत पर किया है। पनसप को साल 2011-12 में 2035 क्विंटल 60 किलो चावल आरोपी जसविंदर को देना था। पड़ताल में चावल खुद-बुर्द करने का मामला सामने आया। गबन किए गए चावलों की कीमत पचास लाख से अधिक है। बहादुरगढ़ चौकी इंचार्ज एएसआई गुरमेल सिंह ने कहा कि गुरु कृपा शैलर के आरोपी दोनों पार्टनर फरार चल रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही है। उन्होंने भी करीब 20 करोड़ के चावलों की हेराफेरी की थी।