पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएन खालसा ट्रस्ट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, जाम लगाया

बीएन खालसा ट्रस्ट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, जाम लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | पंचायतीगुरुद्वारा साहिब कमेटी बिंद्रा कॉॅलोनी के लोगों ने गुरुद्वारा साहिब की जमीन पर कब्जे के विरोध में त्रिपड़ी रोड पर जाम लगाया। कॉॅलोनी निवासियों ने बीएन खालसा ट्रस्ट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान सतनाम सिंह, मेंबर दलीप सिंह हरजीत सिंह ने बताया कि बीएन खालसा ट्रस्ट के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कोर्ट केस चल रहा था।

कोर्ट ने कमेटी को 45 लाख रुपए ट्रस्ट को देने को कहा था, पर 5 लाख दे पाए। कमेटी के पास पैसा एकत्र नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि राहत के लिए प्रबंधक कमेटी लोक अदालत में गई। जज ने गुरुद्वारा साहिब की जमीन के कब्जा वारंट जारी कर दिए। जिसके विरोध में प्रदर्शन हुआ।

सरहिंद रोड स्थित बीएन खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल भाग सिंह ने कहा कि गुरुद्वारे की जमीन करोड़ों की है। फिर भी ट्रस्ट गुरुद्वारे के नाम पर समझौता करने को तैयार है। कोर्ट में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मेंबर ट्रस्ट मेंबर को बैठाकर जज ने 45 लाख रुपए में समझौता कराया था। कमेटी मेंबर समझौता मानने को तैयार नहीं है। सेशन जज ने 45 लाख की तीन किस्त तय की थीं। जिसमें 5 लाख की एक किस्त और 20-20 लाख की दो किस्त देने को कहा था। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिर्फ 5 लाख रुपया दिया है। बाकी का पैसा देने को वह तैयार नहीं हैं।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान सतनाम सिंह ने कहा कि कमेटी पैसा देगी, पर कमेटी के पास पैसा नहीं है। पैसा जुटाने में थोड़ा समय चाहिए। अगर ट्रस्ट से कमेटी को समय दिया जाता है तो सारा पैसा ट्रस्ट को दे दिया जाएगा। सतनाम सिंह ने कहा कि अगर ट्रस्ट ने जबरन गुरुद्वारा साहिब की जमीन पर कब्जे की कोशिश की तो नतीजा भुगतना होगा। किसी भी सूरत में गुरुद्वारा साहिब की जमीन पर कब्जा नहीं करने देंगे।

गुरुद्वारा साहिब की जमीन पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन करते इलाका निवासी।