- Hindi News
- 31 मार्च से कोयला थर्मल प्लांट में गिराने के आदेश
31 मार्च से कोयला थर्मल प्लांट में गिराने के आदेश
पटियाला | राजपुराथर्मल प्लांट के कारण मंडी गोबिंदगढ़ और स्थानीय लोगों को रही परेशानियों के चलते पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) ने थर्मल प्लांट इंडस्ट्री को 31 मार्च 2015 से कोयला थर्मल प्लांट में ही लोडिंग और अनलोडिंग के आदेश दिए हैं। क्योंकि सराए बंजारा से राजपुरा थर्मल प्लांट तक 12 किमी दूरी तक ट्रैक रेलवे बना रही है। जिसका काम मार्च 2015 तक फाइनल हो जाएगा।
10 दिसंबर को अफसरों की हियरिंग के दौरान बोर्ड ने अपनी प्रोसीडिंग में कहा है कि थर्मल प्लांट इंडस्ट्री जनता की दिक्कतों को डिवीजन रेलवे मैनेजर रेलवे अंबाला कैंट के पास उठाएं और किसी भी कीमत पर कोयले की लोडिंग और अनलोडिंग का काम प्लांट साइट पर ही करें। मंडी गोबिंदगढ़ में जिस जगह पर कोयले की लोडिंग और अनलोडिंग की जाती है, वहां पानी छिड़काव की सुविधा हो प्लेटफार्म को रेगुलर तौर पर साफ सुथरा रखा जाए। कोयला लेकर आने वाले ट्रक पूरी तरह से कवर होने चाहिए, ताकि हवा के कारण कोयले की डस्ट उड़ सके। बोर्ड चेयरमैन रविंदर सिंह ने जहां थर्मल प्लांट इंडस्ट्री को कोयले के कारण प्रदूषण रोकने के आदेश जारी किए, वहीं फतेहगढ़ साहिब के वातावरण इंजीनियर लवनीत दुबे की ड्यूटी लगाई है कि वह वीकली रिपोर्ट बोर्ड को देंगे कि इंडस्ट्री आदेशों को मान रही है या नहीं।