पटियाला। नाभा में 15 दिसंबर को होने जा रहे चौथे विश्व
कबड्डी कप मैच को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच कन्ट्रोवर्सी छिड़ गई है। जिला प्रशासन ने इस मैच को लेकर जो निमंत्रण कार्ड बांटे हैं, उनमें मुख्य मेहमान विशेष मेहमान के लिए केवल अकाली दल से संबंधित नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। ऐसे में भाजपा अब सवाल उठाने लगी है कि अकाली भाजपा का जब गठबंधन है तो सरकारी प्रोग्राम से भाजपा नेताओं को क्यों साइड लाइन किया गया है।
डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी किए गए इस प्रोग्राम में कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को विशेष मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया है। वहीं चीफ पार्लियामेंट सचिव पवन कुमार टीनू को भी मुख्यातिथि की कैटेगरी में रखा गया है।
पार्टी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विधानसभा चुनाव हारने वाले मक्खन सिंह लालका को प्रोग्राम में मुख्य मेहमान के तौर पर बुलाया गया है। भाजपा नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है कि जब मक्खन सिंह लालका को मुख्य मेहमान के तौर पर बुलाया गया है, तो इस कार्ड में किसी भाजपा नेता का नाम भी शामिल होना चाहिए था। इस कार्ड पर भाजपा की आपत्ति की वजह मंत्री सीपीएस के अलावा पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष का नाम शामिल होना है। भाजपा नेताओं का कहना है कि नाभा में कई भाजपा के सीनियर नेता हैं। इनमें से एक नाम उनके नेता का भी डाला जाता तो इससे भाजपा काे भी मान मिलता।
चंडीगढ़से छपकर आया था फॉरमेट: डीसीवरुण रुजम ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कबड्डी को लेकर जो कार्ड छापे गए हैं, उनका फॉरमेट चंडीगढ़ से छपकर आया है। कार्ड में किसका नाम है और किसका नहीं है, इससे डिस्ट्रिक्ट प्रशासन का कोई वास्ता नहीं है।
नाम डालना चाहिए था : '' कबड्डीकप का कार्ड मुझे भी मिल गया है। अकाली-भाजपा गठजोड़ की सरकार है। इसलिए कार्ड में भाजपा के भी किसी लीडर का नाम भी होना चाहिए था। नाभा में भी भाजपा के कई सीनियर अकाली लीडर हैं। '' अनिलबजाज, प्रधानजिला भाजपा, पटियाला
मैं वर्ल्ड कबड्डी कप का चीफ गेस्ट और मुझे ही नहीं पता
'' कबड्डीकप के कार्ड में किसका नाम है और किसका नाम नहीं है, इस बारे में मुझे कुछ भी पता नहीं है। मुझे तो यह भी पता नहीं था कि इस प्रोग्राम के लिए मुझे चीफ गेस्ट बनाया गया है। '' - सुरजीतसिंह रखड़ा, कैबिनेटमंत्री।