नेशनल स्केटिंग में जसप्रीत को गोल्ड
पटियाला। सोनीपतमें नेशनल स्केटिंग टूर्नामेंट में डीएवी पब्लिक स्कूल की जसप्रीत कौर ने गोल्ड मेडल जीता। प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने जसप्रीत को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह खिलाड़ी पहले भी जोन -2 के टूर्नामेंट में दो गोल्ड मेडल, ओपन स्टेट में दो गोल्ड मेडल एक सिल्वर मेडल जीत चुकी है।
गोल्ड मेडल दिखाती जसप्रीत कौर।