पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्मल प्रधान नहीं बने तो कटेंगी हजार वोट

निर्मल प्रधान नहीं बने तो कटेंगी हजार वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिरोमणिअकालीदल के इंडस्ट्री विंग पटियाला की प्रधानगी को लेकर अब भी कन्फ्यूजन बना हुआ है। डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से मीटिंग होने पर शुक्रवार को इस बारे में कोई फैसला नहीं हो पाया। इस मामले में शिअद इंडस्‍ट्री विंग के पंजाब प्रधान सतीश कुमार ढांडा ने गुरविंदर शक्तिमान को सही दावेदार बताया।

वहीं, चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी एनके शर्मा ने अभी इंतजार करने की बात कही। दूसरी तरफ निर्मल सिंह के समर्थन में आई पांच यूनियन के मेंबर उन्हें ही प्रधानगी दिलाने पर अड़े हैं। प्रधानगी मिलने पर इन यूनियन के करीब एक हजार मेंबर बॉयकाट कर देंगे। इससे शिरोमणि अकाली दल की एक हजार वोट पर कैंची चल सकती है। निर्मल सिंह के समर्थन में फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री एसोसिएशन, पटियाला इंडस्ट्रियल वेल्फेयर सोसायटी, पटियाला चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज, स्मॉल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन लघु उद्योग भारती पटियाला के मेंबरों ने वीरवार शाम मीटिंग भी की थी। पटियाला इंडस्ट्रियल वेल्फेयर सोसायटी के प्रधान एनएस खुराना ने कहा कि ट्रेडर से इंडस्ट्री का कोई संबंध नहीं है, ऐसे में वहां की प्रधानगी मंजूर नहीं करेंगे।

निर्मलसिंह मेरे बड़े भाई जैसे: गुरविंदरसिंह शक्तिमान ने कहा कि प्रधानगी देने का फैसला पार्टी के सीनियर मेंबरों का है, जिसे बदला नहीं जा सकता है। निर्मल सिंह उनके बड़े भाई जैसे हैं, जिन्हें वह पिछले 40 साल से जानते हैं। इस कन्फ्यूजन को जल्द दूर कर दिया जाएगा।

निर्मल सिंह ने कहा कि उन्हें सीपीएस एनके शर्मा ने इस ओहदे पर नियुक्त किया था। अब फैसला वापस होगा तो उसके बाद ही अपनी कोई घोषणा करेंगे। ट्रेडर विंग का प्रधान बनने की कोई तुक नहीं है।

अभी मीटिंग नहीं हो पाई है डिप्टी सीएम से

^डिप्टीसीएम सुखबीर सिंह बादल से अभी मीटिंग नहीं हो पाई है। मेरे पास ट्रेडर्ज विंग है, ऐसे में निर्मल सिंह को प्रधानगी देने का मामला पेंडिंग रखा है। एनकेशर्मा, सीपीएस

समस्या का पटियाला आकर हल निकालेंगे : ढांडा

^गुरविंदरशक्तिमान पिछली बार भी प्रधान रहे थे और इस बार भी उन्हें नियुक्ति दी थी। यह ओहदा उनको ही मिलेगा। इस ओहदे को लेकर जो भी कन्फ्यूजन है, दो दिन बाद पटियाला आकर मीटिंग करुंगा और इसे हल कर दिया जाएगा। -एसकेढांडा, पंजाबप्रधान, शिअद इंडस्‍ट्री विंग