भुक्की तस्कर को 14 साल की कैद
भुक्की तस्कर को 14 साल की कैद
पटियाला। भुक्कीतस्करी में जिला अतिरिक्त सेशन जज हरिन्द्र कौर सिद्धू ने माछीवाड़ा लुधियाना के संजीव कुमार को 14 साल कैद की सजा सुनाई है। 1.50 लाख रुपए जुर्माना अदा ना करने पर आरोपी को 1 साल की सजा और भुगतनी होगी। पुलिस पार्टी ने तरखेड़ी चौंक भादसों में नाका लगाया था। एसआई सर्बजीत सिंह ने कैंटर से 23 बोरिया जब्त की थीं। जिनका वजन 8 क्विंटल था। पुलिस ने 2011 में थाना भादसों में केस दर्ज किया था।