मेरी अपील
पटियाला। बाइकचलाते समय हेलमेट पहना जाए कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए ताकि हादसे के दौरान बचाव हो सके। ट्रैफिक पुलिस को भी चाहिए कि वह ट्रैफिक नियम संबंधी लोगों को जागरूक करने संबंधी शहरों के साथ साथ गांवों में भी कैंप लगाए क्योंकि गांवों के लोगों को इन नियम संबंधी कम जानकारी होती है। अकसर देखा जाता है कि ट्रैफिक पुलिस सिर्फ उन्हीं वाहन चालकों पर कार्रवाई करती है जिन्होंने हेल्मेट नहीं पहना हो। जबकि ओवर स्पीड शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले आसानी से निकल जाते हैं। शहर की संस्थाओं को चाहिए कि वह स्कूल काॅलेजों में ट्रैफिक नियमों संबंधी बच्चों को जागरूक करें।