दल ने एसएसपी का किया वेलकम
पटियाला। गूगाजाहर वीर सेवा दल ने शनिवार को एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान का वेलकम किया। प्रधान जस की अध्यक्षता में सभी मेंबरों ने एसएसपी को सम्मानित करने के बाद शहर में अमन शांति बनाए रखने और नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम जारी रखने की अपील की। यहां धर्म गुरु हरि देव शास्त्री, सलाहकार गणेश गुप्ता, प्रेस सचिव प्रेम कुमार, अजय कुमार सतविंदर कुमार मौजूद रहे।