अमित शाह से मिले केके जुनेजा
पटियाला। भाजपाके प्रचार साहित्य सैल पंजाब के प्रदेश सचिव केके जुनेजा ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रधान ने पार्टी का जनाधार बढ़ाए जाने के लिए साझा तौर पर प्रयास करने को कहा और चल रहे मेंबरशिप अभियान में तेजी लाने की अपील की। जुनेजा ने कहा कि वह उनके साथी पार्टी का आधार बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश करेंगे।