- Hindi News
- कृषि में भागीदारी बढ़ाने को प्रेरित किया
कृषि में भागीदारी बढ़ाने को प्रेरित किया
बलबेड़ा। कृषिमें औरतों के योगदान के बारे मे कृिष इंटरनेशनल डे के मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र, पटियाला ने गांव बहिल में सेमिनार का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य कृषि में औरतों की भूमिका बढ़ाने के संबंध में था। डाॅ. जसविंदर सिंह, डिप्टी डायरेक्टर केवीके पटियाला ने ग्रामीण औरतों को कृषि में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया, जिससे खेती खर्च कम किए जा सकें। डाॅ. गुरु उपदेश कौर ने किसान औरतों को अपना हुनर पहचान कर पंजाब की दस्तकारी जैसे कि फूलकारी, करोशिया, हाथ की बुनाई आदि कामों को व्यापारिक स्तर पर चलाने की जानकारी दी। डाॅ. गोइल ने ग्रामीण औरतों को फल-सब्जियों से अचार, चटनियां, जैम आदि तैयार कर उन्हें डब्बाबंद करने के बारे में बताया। डाॅ. रचना सिंगला, डाॅ. हरदीप सिंह ने मधु मक्खी पालन के बारे में जानकारी दी।
गांव बहल में सेमिनार में किसान औरतों के साथ डाॅ. जसविंदर सिंह प्रमुख केवीके।