\"मेंबरशिप अभियान को आगे बढ़ाएंगे\'
भाजपाकेमेंबरशिप अभियान के तहत शनिवार को यहां वॉर्ड 10 और 11 में जसपाल सिंह को उनके समर्थकों समेत बीजेपी ज्वाइन करवाई गई। कैंप की अगुवाई भाजपा के पब्लिकेशन सैल के नेशनल मेंबर एडवोकेट संजीव भारद्वाज और पटियाला शहरी भाजपा के उपप्रधान विरेंदर बत्रा ने की।
भाजपा के त्रिपड़ी मंडल के महामंत्री प्रेम शर्मा मौजूद रहे। यहां जसप्रीत सिंह, गुरबचन कोहली ,नरेश आनंद ,सतिंदर सिंह, मेहुल कुमार, मोहिंदर पाल सिंह ने भी ऑनलाइन मेंबरशिप ली। यहां एडवोकेट संजीव भारद्वाज और विरेंदर बत्रा ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां आम जनता में लगातार लोकप्रिय हो रही है और यही कारण है कि मेंबरशिप अभियान लगातार सफलता से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगले दिनों में भी कैंपेन को इसी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
मेंबरशिप अभियान के तहत नए मेंबरों के साथ भाजपा के वर्कर।