पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार ने बकाए जारी कर कोर्ट का आदेश नहीं माना: चमक

सरकार ने बकाए जारी कर कोर्ट का आदेश नहीं माना: चमक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीआरटीसीपेंशनर्सएसोसिएशन के महासचिव हरी सिंह चमक ने कहा कि पीआरटीसी में काफी समय पहले रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को उनके बकाए नहीं मिले। अभी तक पेंशनर्स को जीपीएफ फंड की अदायगी नहीं हुई है। चमक ने बताया कि पेंशनर्स काफी लंबे समय से संघर्ष करते रहे हैं।

मैनेजमेंट पेंशनर्स की मांगों के प्रति टाल मटोल वाली नीति अपना रही है। कोर्ट के आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने पीआरटीसी को साढ़े चार करोड़ 18 महीने तक देने थे और री इंबर्समेंट का 6 करोड़ अलग से देना था। इसके अलावा 42 करोड़ री इंबर्समेंट वाला जो राज्य सरकार ने पीआरटीसी को देना है, वह 21 करोड़ 10 नवंबर 2014 तक और 21 करोड़ रुपए 10 दिसंबर तक देना था। सरकार ने एक भी पैसा देकर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। चमक ने कहा कि राज्य सरकार को कोर्ट के आदेश के अनुसार पैसा जारी करना चाहिए। ताकि पेंशनर्स को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि बकाया मिलने के कारण ही पेंशनर्स बार-बार धरना दे रहे हैं।