पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजिलेंस वीक के विजेता का सम्मान

विजिलेंस वीक के विजेता का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेटबैंकआफ पटियाला ने विजिलेंस वीक मनाने के लिए अधिकारियों, संस्थाओं, प्रतिभागियों पदाधिकारियों को सम्‍मानित करने के लिए राजिंद्रा जिमखाना क्लब में समारोह किया। एसबीओपी के एमडी एसए रमेश रंगन, एस विजय कुमार, मुख्‍य महाप्रबंधक (रिटेल बैंकिंग) एवं पीके चौफला, मुख्‍य महाप्रबंधक (सतर्कता) ने विजिलेंस वीक में हिस्सा लेने वालों को सम्‍मानित किया। विजिलेंस डिपार्टमेंट के जारी विशेषांक का विमोचन किया गया। इंस्टीट्यूट्स के टीचरों स्टूडेंट्स का सम्‍मान हुआ। एमडी ने बैंक मुलाजिमों संदीप कुमार एसडब्ल्यूओ, उपप्रबंधक जयप्रकाश, कीर्ति शर्मा अल्का मिन्हास को निबंध कंपीटिशन में पहला, दूसरा तीसरा स्‍थान मिला। मेयर अमरिन्दर सिंह बजाज, टीएस कपूर, एसके आनंद, केडी सचदेवा, केवीएस सिद्धू, रविकुमार, अनिल अरोड़ा, कर्नल जेवी सिंह, राजेश केड एवं डाॅ. सुधीर वर्मा मौजूद रहे।

विजिलेंस वीक के विनर्स को सम्मानित करते एसबीओपी के एमडी अन्य।