पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शक्की लोगों से पूछताछ के लिए तैयारी में जुटी पुलिस

शक्की लोगों से पूछताछ के लिए तैयारी में जुटी पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। राजपुरारोड स्थित विकास कॉलोनी से गुम हुई तीन साल की दिव्यांशी के बारे में एक हफ्ते बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। सोमवार को 70 पुलिस मुलाजिमों द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाने के बावजूद बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। अब पुलिस उन लोगों से पूछताछ की तैयारी में जिन पर इस केस को लेकर शक है। इसके अलावा बाहरी जिलों में भी पुलिस ने अपने मुखबिरों को एक्टिव कर दिया है ताकि आरोपी के फरार होने से पहले ही उसे पकड़ा जा सके। मंगलवार को एसपी (सिटी) प्रीतपाल सिंह थिंद ने बच्ची के घरवालों से मिले।