पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंधारी स्कूल बंद होने के मामले में डीसी से मिले पेरेंट्स

कंधारी स्कूल बंद होने के मामले में डीसी से मिले पेरेंट्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। तेजासिंह कंधारी स्कूल बंद होने के बाद दाखिला फीस रिफंड करने को लेकर पेरेंट्स मंगलवार को डीसी वरुण रूजम से मिले। पेरेंट्स जसप्रीत सिंह, जतिंदर सिंह मट्टू ने बताया कि स्कूल मैनेजमेंट नेे स्कूल बंद करके बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया है। बच्चों की दाखिला फीस भी वापस नहीं की जा रही है। पेरेंट्स ने कहा कि मैनेजमेंट अपने वित्तीय लाभ को देखकर स्कूल बंद कर रहा है। उनका क्या कसूर है, जिन्होंने हजारों रुपए दाखिला फीस। सारा मामला एजुकेशन मिनिस्टर डाॅ. दलजीत सिंह चीमा के ध्यान में था। डीईओ सेकेंडरी हरिंदर कौर को मामला सुलझाने के लिए ड्यूटी लगाई थी। जसप्रीत सिंह और जतिंदर सिंह ने कहा कि अगर दो दिन में मसले का जिला प्रशासन ने कोई हल निकाला तो टीएसके मैनेजमेंट जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन होगा। मैनेजमेंट और पेरेंट्स की बुधवार शाम मीटिंग होगी।