- Hindi News
- थैलेसीमिया पीड़ितों की मदद को दिए ~10 हजार
थैलेसीमिया पीड़ितों की मदद को दिए ~10 हजार
पटियाला। श्रीराधा कृ़ष्ण जन सेवा समिति ने मेडिकल समिति के चेयरमैन राज सिंगला की अगुवाई में थैलेसीमिया रोग पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए थैलेसीमिया चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी को 10 हजार रुपए का चेक भेंट किया। इस दौरान मेडिकल समिति के मेंबर अशोक गोयल ने बताया कि समिति द्वारा थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए समय समय पर ब्लड कैंप लगाया जाता है।