स्कूल में फर्स्ट एड की जानकारी दी
पटियाला। पंजाबहोम गार्ड्स एंड सिविल डिफेंस के जिला कमांडेंट राय सिंह धालीवाल ने जिले के स्टूडेंट्स को बेसिक फर्स्ट एड को लेकर अवेयर करने के लिए मुहिम शुरू की है। कुदरती आफत के समय पीडितों को फर्स्ट एड देने के इरादे से शुरू हुई इस मुहिम के लिए रेडक्रॉस के रिटायर्ड जिला ट्रेनिंग अफसर काका राम वर्मा को इसकी जिम्मेवारी दी। काका राम ने सरकारी स्कूल सिउणा में स्टूडेंट्स और स्टाफ को दिल का दौरा और किसी आफत के समय बचाव करने के बारे में जानकारी दी।