िनगम खा गया
चारे का पैसा
लोक जाग्रति मंच के कनवीनर सोहन लाल गुप्ता ने कहा है कि आवारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला पहुंचाने, उनकी सेहत संभाल करने, उन्हें खुराक देने के लिए यह फंड जमा किया जाता है, लेकिन गो कल्याण के लिए जमा हुए पैसे को अन्य कामों पर खर्च करना गलत है।
सूचना अधिकार मंच के महासचिव दीप चंद गुप्ता ने कहा कि निगम अगर समय रहते इस 85 लाख को गायों के कल्याण पर खर्च करता तो शहर के हर बाजार में घूमते आवारा पशु दिखाई देते। सड़कों पर सैकड़ों आवारा पशु भूखे प्यासे भटकते हैं। इस पैसे से इन्हें गोशाला में पहुंचा कर उनकी अच्छी तरह देख रेख करनी चाहिए। यकीनन इससे सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
पैसे को अन्य कामों पर खर्च करना गलत है
हरमिंदर सिंह
फंड सही जगह लगता तो बेटा बच जाता
भास्कर न्यूज |पटियाला
नगरनिगमद्वारा गो चारा फंड के करीब 85 लाख रुपए मुलाजिमों को तनख्वाह में बांटने के खिलाफ आम शहरवासी भी सड़क पर उतर आए हैं। पिछले दिनों अर्बन इस्टेट में सुबह 6 बजे आवारा सांड को बचाने के चक्कर में हुए हादसे के दौरान अपनी जान गवां बैठे जसमेहर के पिता हरमिंदर सिंह कोहली ने कहा है कि उनका परिवार चाहता है कि गो चारा फंड के लिए जमा हुआ पैसा सिर्फ इसी काम पर खर्च हो। ताकि सिटी में आवारा पशुओं को संभाला जा सके। इस मद में 85 लाख रुपए इकट्ठे हुए थे, लेकिन ये पैसा आज तक गायों पर खर्च ही नहीं हुए। अगर सही समय पर सही जगह ये पैसा खर्च होता तो शायद उनके बेटे को अपनी जान गंवानी पड़ती। उनका बेटा तो इस लापरवाही का शिकार हो गया, लेकिन वो चाहते हैं कि किसी और का बेटा इसका शिकार हो। सरकार से अपील है कि आगे से इस फंड में जमा हुए राशि को गो कल्याण पर ही खर्च किया जाए।