पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्रम में रह रहे युवक को घर पहुंचाया

आश्रम में रह रहे युवक को घर पहुंचाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। एकसाल से यहां पिंगला आश्रम में रह रहे 24 साल के रामदेव को पटियाला व्यापार बचाओ संघर्ष कमेटी ने उसके घरवालों से मिला दिया। रामदेव को यहां तोपखाना मोड़ पर जूती बाजार में रहते उसके चाचा पवन कुमार को कमेटी के प्रधान राकेश गुप्ता और बाकी मेंबरों ने मिलवाया। रामदेव पिछले एक साल से बीमार था और यहां सनौर रोड पर पिंगला आश्रम में रह रहा था। इस दौरान उसके घरवालों की कई जगह तलाश की गई लेकिन सुराग नहीं मिला। गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों उनके कुछ जानकार जब आश्रम में सहायता का सामान देने गए तो वहां रामदेव ने उन्हें जानकारी दी कि उसके रिश्तेदार यहां तोपखाना मोड़ पर रहते हैं। ऐसे में तोपखाना मोड़ पर पूछताछ के दौरान पता चला कि यहां का निवासी पवन कुमार ही रामदेव का चाचा है। ऐसे में संघर्ष कमेटी मेंबरों ने रामदेव को पवन कुमार से मिलवा दिया जो उसे अपने साथ ले गए। इस मौके पर पंजाब जूती एसोसिएशन के प्रधान संत कुमार, टैगोर कुमार, दर्शन सिंह, मेहर राणा, हंसराज धीमान और जसबीर सिंह ठेकेदार भी मौजूद रहे।