पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के कारण अर्बन इस्टेट में दब गए हैं फुटपाथ

बारिश के कारण अर्बन इस्टेट में दब गए हैं फुटपाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला |अर्बन इस्टेटस्थित पुडा दफ्तर के नजदीक बना फुटपाथ बारिश के कारण फिर से टूट गया। हालांकि कुछ महीने पहले भी पुडा दफ्तर ने फुटपाथ की रिपेयर कराई थी। फुटपाथ पर डाली गई टाइलें दबनी शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि अगर आगे भी ऐसे ही बारिश होती रही तो फुटपाथ की हालत और भी खराब हो सकती है।

प्रयास सोशल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान भाग सिंह ने बताया कि पुडा द्वारा बनाए फुटपाथ कई जगह से दब चुके हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि फुटपाथ बनाने के समय घटिया मटीरियल का प्रयोग किया गया। फुटपाथ टूटने से कभी भी कोई व्यक्ति गिर सकता है। पुडा अफसरों को चाहिए कि इस समस्या को जल्द ठीक कराएं। ताकि कोई घटना होने से बचाव हो सके। उधर, पुडा के पब्लिक हेल्थ ब्रांच के एसडीओ ने इस मामले की जानकारी होना बताया। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। फुटपाथ टूटने की समस्या रही है तो उसे जल्द ठीक करा दिया जाएगा।