- Hindi News
- फिजिकल कॉलेज की स्टूडेंट्स ने प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी की
फिजिकल कॉलेज की स्टूडेंट्स ने प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी की
फिजिकल कॉलेज में एडमिशन मिलने के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठी स्टूडेंट्स।
पटियाला |सरकारी फिजिकलकॉलेज में एमपीएड में एडमिशन मिलने पर कॉलेज स्टूडेंट्स नवजीत कौर और परमजीत कौर की भूख हड़ताल रविवार को तीसरे दिन जारी रही।
स्टूडेंट्स ने कहा कि जब तक प्रिंसिपल अपना अड़ियल रवैया छोड़कर एडमिशन नहीं देती, तब तक हड़ताल इसी तरह से जारी रहेगी। शनिवार को डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (डीएसओ), भारतीय किसान यूनियन, दोधी डेयरी यूनियन और भुल्लर भाईचारा ने प्रिंसिपल जसवीर कौर से बात की। प्रिंसिपल ने जत्थेबंदियों के नुमाइंदों के साथ भी गुस्से से बात की। प्रिंसिपल का कहना था कि वो लीगल तौर पर किसी मामले में पड़ना नहीं चाहती। सीटें बढ़ाने का अधिकार उनके पास नहीं है। पीयू के वीसी डाॅ. जसपाल सिंह ही फैसला लेंगे। एसडीएम वीसी डाॅ. जसपाल सिंह, डीसी वरुण रूजम और बाकी अफसरों की मीटिंग के दौरान एडमिशन पर फैसला लेंगे।