पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्चरी कंपीटिशन: सहजप्रीत प्रभिंदर फर्स्ट

आर्चरी कंपीटिशन: सहजप्रीत प्रभिंदर फर्स्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल में स्कूल डिस्ट्रिक आर्चरी कंपीटिशन में भाग लेते स्टूडेंट्स

भास्कर न्यूज | पटियाला

स्टीकनिशानाकी बदौलत रयान इंटरनेशनल स्कूल की सहजप्रीत कौर ने स्कूल डिस्ट्रिक आर्चरी कंपीटिशन के अंडर 14 इंडियन राउंड में पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर मॉडल स्कूल पंजाबी यूनिवर्सिटी की सुजाता तिवारी और तीसरे स्थान पर लेडी फातिमा स्कूल की गीत प्रीत कौर रही।

रविवार को यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल में हुए मुकाबलों के बारे में कोच सुरिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि इंडियन राउंड अंडर 14 ब्वॉयज में ब्रिटिश कोएड स्कूल के प्रभिंदर सिंह पहले, रेयान इंटरनेशनल स्कूल के गुरताज सिंह दूसरे और इसी स्कूल के प्रणब तीसरे स्थान पर रहे। रिकर्व राउंड के अंडर 14 ब्वॉयज में सेंट पीटर स्कूल के जसकीरत ने पहला, दिल्ली पब्लिक स्कूल के सहजप्रीत ने दूसरा और नारायण पब्लिक स्कूल के सिद्धांत सूरी ने तीसरा स्थान पाया।