पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कटोच शील्ड: पटियाला पहली पारी में 300 पर सिमटा

कटोच शील्ड: पटियाला पहली पारी में 300 पर सिमटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएमडब्ल्यू ग्राउंड में मैच के दौरान शॉट लगाता पटियाला का बल्लेबाज।

भास्कर न्यूज | पटियाला

डीएमडब्ल्यूग्राउंडमें कटोच शील्ड के लिए शुरू पटियाला और मोहाली मैच के दूसरे दिन पटियाला की टीम 300 रन बनाकर आउट हुई। मोहाली के जसकरन बुट्टर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 4 विकेट झटके। दिन का खेल खत्म होने तक मोहाली ने बिना कोई विकेट गंवाए 26 रन बना लिए।

सिमरत बावा 1 चौका लगाकर 6 और मनुल जैन 3 चौकों से 18 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। रविवार को मैच के दूसरे दिन मेजबान टीम ने पहले दिन 3 विकेट खोकर बनाए 211 रन से आगे खेलते हुए 300 रन स्कोर के साथ मजबूत शुरुआत की। वहीं कुंवर रैना 21 रन से आगे खेलते हुए 28 रन बना पाए। रैना को मनप्रीत गोनी ने पवेलियन लौटाया। अमितोज को 7 के निजी स्कोर पर जसकरन बुट्टर ने आउट किया। हिमांशू चावला 2 रन बनाकर जसकरन बुट्टर की गेंद पर आउट हुए। करन 2 चौके और एक छक्का लगाकर 44 रन पर नाबाद रहे। हितेश आनंद को वरूण खन्ना ने 5 रन पर गुरकीरत मान के हाथों कैच आउट किया। 3 के निजी स्कोर पर सरबजीत को जसकरन बुट्टर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। राजविंदर सिंह को वरूण खन्ना ने 10 रन पर एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन लौटाया। रणदीप 2 रन पर जसिंदर सिंह की गेंद पर कुनाल महाजन को कैच थमा बैठे।