प्रगट दिवस पर धार्मिक यात्रा निकाली
पटियाला। वाल्मीकिजाग्रति धर्म समाज ने भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रगट दिवस पर धार्मिक जाग्रति यात्र आयोजित की। यात्रा बस स्टैंड से शुरू होकर लाहौरी गेट, बारादी, धीरू नगर, संजय काॅलोनी, गांव सनौर, बोल्ड, भांखर, कोटला, करनपुर से होती हुई गांव जोगीपुर में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान वाल्मीकि जी का पाठ कराया गया। यहां रवि पाठ, बिटटू संगर, जीवन दास गिल, विक्की चौहान और बॉबी गागट मौजूद रहे।