पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले ऐसे दिखती थी राजमाता

पहले ऐसे दिखती थी राजमाता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले ऐसे दिखती थी राजमाता

कै. अमरिंदर ने फोन पर दी बधाई : कै.अमरिंदर इन दिनों लंदन में हैं। ऐसे में उन्होंने राजमाता को उनके बर्थ डे पर फोन पर बधाई दी। अमरिंदर 26 सितंबर को भारत लौट आएंगे। जहां राजमाता ने पटियाला वासियों को अमन शांति से रहने का संदेश दिया।

पटियाला। शाहीशहर पटियाला रियासत की राजमाता मोहिंदर कौर का 92वां जन्मदिन यहां न्यू मोती बाग पैलेस में सादगी से मनाया गया। पैलेस ने इस सेलिब्रेशन को बाहरी व्यक्तियों से परे ही रखा। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एमएलए परनीत कौर के साथ साथ राजमाता के करीबी रिश्तेदार ही मौजूद रहे। लंदन में होने के कारण कै. अमरिंदर सिंह राजमाता की बर्थ डे सेलिब्रेशन में शामिल हो सके। राजमाता के भाई रिटायर्ड डीआईजी गुरशरण सिंह जेजी इंद्रजीत सिंह जेजी , बेटियां हेमइंद्र कौर रूपिंदर कौर, परनीत कौर की बहू रिश्मा, परनीत कौर की चचेरी बहन सीमा बीबा, कै. अमरिंदर के पूर्व मीडिया सलाहकार भरतइंद्र सिंह चहल, उनके बेटे बिक्रमजीत सिंह चहल, पूर्व केंद्रीय मंत्री के ओएसडी हनी सेखों दूसरे करीबी मौजूद रहे। राजमाता का जन्मदिन न्यू मोती बाग पैलेस ने निजी तौर पर मनाया।

सादगी से मनाया पटियाला रियासत की राजमाता मोहिंदर कौर का 92वां बर्थ डे