- Hindi News
- बंटवारे के समय शरणार्थियों की मदद में जुटी रहीं राजमाता मोहिंदर कौर
बंटवारे के समय शरणार्थियों की मदद में जुटी रहीं राजमाता मोहिंदर कौर
मोहिंदरकौरका जन्म 14 सितंबर 1922 को हुआ। उनके पिता हरचंद सिंह जेजी पटियाला रियासत प्रजा मंडल के मेंबर थे। अगस्त 1938 में 16 साल की उम्र में उनकी शादी महाराजा यादविंदर सिंह से हुई। शाही परिवार से जुड़ी होने के बावजूद राजमाता मोहिंदर कौर ने लंबे समय तक समाज सेवा की। बंटवारे के समय पाकिस्तान से आने वाले शरणार्थियों की मदद का जिम्मा उन्होंने खुद संभाला।
शरणार्थियों के लिए लगाए गए लंगर और मेडिकल कैंपों की निगरानी उन्होंने खुद की। जब जुलाई 1948 में देश की बाकी रियासतों के साथ पटियाला रियासत का भी मर्जर कर दिया गया तो बदलाव के उस दौर में भी राजमाता ने कई अहम काम किए। मर्जर के बाद पटियाला के साथ कई अन्य रियासतों को मिलाकर पेप्सु (पटियाला एंड ईस्ट पंजाब स्टेट्स यूनियन) बना दी गई थी और राजमाता के पति यानि महाराजा यादविंदर सिंह को इसका राजप्रमुख बना दिया गया था। यादविंदर सिंह इस ओहदे पर साल 1956 तक रहे। राजमाता मोहिंदर कौर ने पॉलिटिक्स 1964 में ज्वाइन की और वह कांग्रेस की ओर से राज्यसभा मेंबर बनीं। 1967 में उन्होंने पटियाला सीट पर कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ा और एमपी बनीं। इतिहासकारों मुताबिक 1974 में महाराज की मौत के बाद राजमाता ने पॉलिटिक्स छोड़ने का मन बनाया लेकिन 1977 में इमरजेंसी से नाराज होकर उन्होंने जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। 1978 से 1984 तक वह जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा सदस्य रहीं। वह समाज सेवा से जुड़ी रहीं और बाद में सेहत से जुड़े कारणों से यहां एक्टिव रह सकीं। राजमाता मोहिंदर कौर ने साल 1939 में पहली बेटी हेमिंदर कौर (नटवर सिंह की धर्मप|ी) को जन्म दिया। इसके बाद बेटी रूपिंदर कौर का जन्म हुआ। कै. अमरिंदर का जन्म 1942 में और मालविंदर सिंह का जन्म 1944 में हुआ।
कै. अमरिंदर के पिता महाराजा यादविंदर सिंह के परदादा महाराजा मोहिंदर सिंह का जन्मदिवस 16 सितंबर को निजी तौर पर मनाने का प्रोग्राम है।
हायर एजुकेशन के हिमायती महाराजा मोहिंदर का आज बर्थ-डे
कै.अमरिंदर के पिता महाराजा यादविंदर सिंह के पड़दादा महाराजा मोहिंदर सिंह हायर एजुकेशन के जबरदस्त हिमायती थे। 16 सितंबर 1852 को जन्मे मोहिंदर सिंह सिर्फ 10 साल की उम्र में ही पटियाला रियासत पर गद्दीनशीन हो गए थे। उन्होंने खुद हायर एजुकेशन हासिल की। इतिहासकारों मुताबिक तब अंग्रेजी सीखने वालों में चुनींदा लोग