सड़क पर जेब्रा लाइन दिखती नहीं
हदहैट्रैफिक पुलिस की। शहर के लगभग सभी प्रमुख चौक पर जैब्रा क्रॉसिंग का नामोनिशान नहीं है। पुलिस आम पब्लिक को डरा रही है कि अगर रोड क्रॉस करते समय जेब्रा क्रॉसिंग पर चले तो चालान काट देंगे। पब्लिक परेशान है कि जब रोड पर जेब्रा क्रॉसिंग दिखती ही नहीं तो वो उस पर चलें कैसे।
यही नहीं, कई चौक पर तो जेब्रा क्रॉसिंग गलत पेंट की गई है। फव्वारा चौक इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां जेब्रा क्रॉसिंग के आगे डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल है। मतलब इसपर पैदल चलकर कोई भी आदमी सड़क पार नहीं कर सकता है। फिर ऐसी जेब्रा क्रॉसिंग का क्या फायदा? आखिर ट्रैफिक पुलिस इस तरह आनन फानन में जेब्रा क्रॉसिंग पर पैदल चलने का नियम क्यों लागू करवाने पर तुली है? सवाल यह भी है कि जब इस नियम को लागू कराना था तो लोगों को अवेयर क्यों नहीं किया गया। क्यों सड़कों पर मिट चुकी जेब्रा क्रॉसिंग को दोबारा पेंट नहीं करवाया गया?
क्याहै जेब्रा क्रॉसिंग : रोडपर सफेद और काले रंग के पेंट के साथ लाइन लगाकर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाती है। पैदल चलकर सड़क पार करने वालों के लिए इसका उपयोग किया जाता है। भारी ट्रैफिक वाली रोड्स पर लोग इसके जरिए आसानी से सड़क पार करते है। दिक्कत यह है कि शहर के चौंक पर ऑडियो ट्रैक के जरिए लोगों को जेब्रा क्रॉसिंग पर ही चलकर सड़क पार करने के निर्देश तो दिए जाते हैं। सड़क पर खड़े लोग खुद परेशान हो जाते हैं क्योंकि उन्हें कहीं जेब्रा क्रॉसिंग दिखती ही नहीं।
पुष्पा देवी, ट्रैफिक इंचार्ज पटियाला
सीधी बात
भास्कर: आपजेब्रा क्रॉसिंग के चालान कर रही हैं, सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग दिखती नहीं?
इंचार्ज:हांयह सही है कि जेब्रा क्रॉसिंग काफी हद तक फीकी हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी महकमे को इसके लिए कह दिया है। जहां तक चालान का सवाल है तो अभी तो मैंने चार्ज संभाला ही है।
भास्कर:चालानकाटने से पहले लोगों को जागरूक करना चाहिए।
इंचार्ज:हमनेऑडियो रिकार्डिंग कराई है। जो हर चौंक पर लोगों को सुनाई जाती है। इसमें ट्रैफिक नियमों संबंधी जानकारी दी है। लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
भास्कर:कईजगह जेब्रा क्रॉसिंग के आगे ग्रिल है?
इंचार्ज:सहीहै, कई जगह जेब्रा क्रॉसिंग गलत पेंट हुई है। इसे दुरूस्त कराएंगे।
कित्थो जाइए, दिखदी तां हैं नीं किते जैब्रा क्रॉसिंग...फव्वारा चौक पर जैब्रा क्रॉसिंग का फीका पड़ चुका