- Hindi News
- सपन कोहली का इस्तीफा भाजपा ने किया नामंजूर
सपन कोहली का इस्तीफा भाजपा ने किया नामंजूर
पटियाला। भाजपायुवा मोर्चा में अंदरूनी झगड़े के कारण इस्तीफा देने वाले पार्टी महामंत्री सपन कोहली का इस्तीफा फिलहाल पार्टी ने नामंजूर कर दिया है। पार्टी के प्रधान कुलदीप मित्तल ने बताया कि पार्टी में अंदरूनी झगड़ा तो चलता ही रहता है, शिकायतें भी होती हैं। कोहली पार्टी के कर्मठ युवा नेता हैं और पार्टी हाईकमान के समझाने के बाद उन्होंने अपनी गलती स्वीकार ली है। इसलिए कोहली का इस्तीफा देने वाला कोई मामला नहीं है।
सपन कोहली ने बताया कि कुछ कारणों के चलते उन्होंने इस्तीफे की पेशकश तो की थी, लेकिन पार्टी ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया। इसलिए दोबारा वह अपने परिवार में लौट चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके किसी दूसरी पार्टी में ज्वाइन करने की जो बातें चल रही हैं वह बिल्कुल गलत है।
सपन कोहली