- Hindi News
- वाटर सप्लाई महकमे के 28 इंजीनियर्स को मिलेगी ट्रेनिंग
वाटर सप्लाई महकमे के 28 इंजीनियर्स को मिलेगी ट्रेनिंग
इंजीनियरदिवसपर इंजीनियरों के लिए राज्य सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था संबंधी जानकारी देने के लिए वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन महकमे ने 28 एसडीओ को 15 दिनों का ट्रेंनिग कार्यक्रम शुरू किया। एसडीओ कुछ ही समय पहले भर्ती किए गए हैं। महात्मा गांधी लोक प्रशासन संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र में ट्रेनिंग दी जा रही है।
ट्रेनिंग के दौरान चीफ इंजीनियर कोआर्डिनेशन आरएल कुल धन ने बताया कि 1965 में भारत र| इंजीनियर एम विश्वेसरैया की याद में इंजीनियर दिवस मनाते हैं। पटियाला सर्किल के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर इंजीनियर पीएस भट्टी, क्षेत्रीय केंद्र के संयुक्त निदेशक गुप्ता ने भी विचार रखे। इंजीनियर वीनाक्षी शर्मा ने मेहमानों का धन्यवाद किया। कार्यकारी इंजीनियर केएस धंजू ने संचालन किया।
ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान जानकारी देते इंजीनियर आरएल कुल धन।