कैंप में सीखे तनाव मुक्ति के गुर
पटियाला। आनंदमार्ग प्रचारक संघ के डिपार्टमेंट एजुकेशन रिलीफ एंड वेलफेयर सेक्शन ने 10 दिन का फ्री योग और मेडिटेशन कैंप एएम मॉडल स्कूल गुरबख्श कॉलोनी में लगाया। लोगों ने साधना से रोगों, मानसिक दबाव और चिंताओं से निजात पाने के गुर सीखे। आनंद मार्ग के सीनियर आचार्य करुणानंद अवधूत, डा. विपन कुमार शर्मा, आचार्य अवधूतिका तपोदीरा, रितु शर्मा और लता भंडारी ने योग एजुकेशन दी। डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली मुख्य मेहमान और रछपाल सिंह धंजू गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। संघ जिला प्रधान डाॅ. सुरजीत वर्मा, जनरल सेक्रेट्री एनके जौली, कपिल शर्मा, बलदेव सिंह, आचार्य जय देवानंद अवधूत, डाॅ. कमलजीत सिंह गिल, रजनीश वर्मा, डाॅ. राजकुमार धीमान, डाॅ. पीसी बसी, सुखदर्शन सिंह वर्मा कमल शर्मा मौजूद रहे।