- Hindi News
- सिटी के लोगों को मिलेगी अर्बन हेल्थ केयर सहूलियत
सिटी के लोगों को मिलेगी अर्बन हेल्थ केयर सहूलियत
केंद्रसरकाररूरल एरिया में रूरल हेल्थ मिशन की तर्ज पर अब शहरियों के लिए अर्बन हेल्थ केयर फेसिलिटी प्रोवाइड करने जा रही है। योजना के तहत शहर में 2 अर्बन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) और 9 अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) खोले जाएंगे। अर्बन एरिया में घर घर मॉनिटरिंग करने के लिए 45 एएनएम, 200 से अधिक कम्यूनिटी हेल्थ वालंटियर, आशा वर्कर और हर गली में महिला आरोग्य समिति बनेगी। शुक्रवार को चंडीगढ़ में मिशन डायरेक्टर हुसन लाल की देखरेख में मीटिंग की गई, जिसमें उन्होंने सभी जिलों से प्रपोजल मांगे हैं।
अर्बन पीएचसी और सीएचसी में सुविधाएं शुरू करने के लिए विभाग पहले फेस में करीब 2 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इन सेंटरों में मेडिकल अफसर लेबल के डाॅक्टर तैनात होंगे जबकि एएनएम और आशा वर्करों की नियुक्ति की जाएगी। 2.5 से 5 लाख की आबादी के लिए 1 अर्बन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर खोला जाएगा। यह अस्पताल 50 बेडेड होगा। अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर 50 हजार की आबादी पर खोला जाएगा। अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर में 1 एमओ इंचार्ज, 1 एमओ पार्ट टाइम, 3 नर्स, 1 फार्मासिस्ट, 3 से 5 एएनएम, 1 पब्लिक हेल्थ मैनेजर, 1 सपोर्ट स्टाफ 1 मॉनिटरिंग यूनिट होगा। 10 हजार आबादी पर 1 एएनएम, 1000 से 2500 आबादी पर कम्यूनिटी हेल्थ वालंटियर आशा वर्कर और 250 से 500 आबादी पर एक महिला आरोग्य समिति का गठन किया जाएगा। अर्बन एरिया के स्लम एरिया से आशा वर्कर नियुक्त की जाएगी। जिसे पंजाब सरकार द्वारा दिए जाने वाला मानभत्ता दिया जाएगा। 1 आशा वर्कर 1500 की आबादी में काम करेगी, जोकि घर घर जाकर लोगों को संतुलित आहार और साफ सफाई के बारे में बताएगी और गर्भवती महिलाओं से संपर्क रखेगी। एक आशा वर्कर के पास 4 महिला आरोग्य समिति होगी।
सिविल सर्जन डाॅ. एचएस बाली।
मोहल्ले में बनेगी महिला आरोग्य समिति
महिलाआरोग्य समिति का गठन मोहल्ला लेबल पर किया जाएगा जिसमें 8 से लेकर 20 महिलाएं होंगी। समिति 100 घरों की देखभाल करेगी, जिसे 5000 रुपए प्रतिवर्ष दिया जाएगा। संतुलित आहार, पीने का पानी स्लम एरिया/ वाॅर्ड स्तर पर समस्या का समाधान करेगी। गर्भवती महिलाओं और नवजन्मे बच्चे की सेहत संतुलित आहार संबंधी जानकारी देना मुख्य हैं। प्रति समिति के सदस्यों में ही आपसी सहमति से चेयरपर्सन का चुनाव होगा।
सिविल सर्जन डाॅ. एचएस बाली ने बताया कि केंद्र सरकार