बुजुर्गों की नहीं बढ़ी पेंशन
पंजाबसरकारने बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन देकर उन्हें सहारा देने की कोशिश तो की है। पिछले सात सालों से पेंशन में कोई बढ़ोतरी नहीं की। बुजुर्गों को महीने में सिर्फ 250 रुपए पेंशन दी जा रही है। जो नाकाफी है।
69 वर्षीय बुजुर्ग महिला देवकी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने कुछ समय पहले बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ोतरी कर 500 रुपए प्रतिमाह देने की बात तो की थी, लेकिन यह सिर्फ बयानबाजी तक ही सीमित होकर रह गया है।
शाला देवी शकुंतला देवी ने बताया कि सरकार ने बुढ़ापा पेंशन जो 250 रुपए निर्धारित की है, वह सिर्फ नाम के लिए है। हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन 1000 रुपए है। प्रवक्ता पवन कुमार जैन ने बताया कि एक तरफ सरकार बुजुर्गों की मदद की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इन्हें अनदेखा किया जा रहा है।
शीला देवी
ओम प्रकाश
शकुन्तला देवी
देवकी