- Hindi News
- मांग मनवाने के लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष करेंगे पेंशनर्स
मांग मनवाने के लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष करेंगे पेंशनर्स
पटियाला|पेंशनर्स एसोसिएशनने 66केवी सब स्टेशन पर संतोष सिंह बोपाराय की अगुवाई में बैठक हुई। एसोसिएशन महासचिव धनवंत सिंह भट्ठल ने कहा कि एसोसिएशन मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा मेडिकल भत्ते में बढ़ावा, कैशलेस ट्रीटमेंट, महंगाई भत्ता विभिन्न मांग पेडिंग हैं। जल्द एसोसिएशन की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की होगी। जिसमें राज्य सरकार पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ संघर्ष की रणनीति तैयार की जाएगी। जल्द संघर्ष शुरू करने का फैसला होगा। यहां डीएस भठल, अजीत सिंह, अमरिंदर सिंह, महिंदर सिंह, रविंदर सिंह, मोहन लाल, सरूपइंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, गज्जन सिंह, ओंकार कपूर, प्रितपाल सिंह, जीवन सिंगला, हरचरन सिंह, राम दास, जगदीश चंद, बीके जोशी, अनंत सिंह, जग्गा सिंह,बीएस सोखी एपीएस काहलों मौजूद रहे।