सरकारी आईटीआई में लगाए पौधे
पटियाला। नाभारोड स्थित सरकारी आईटीआई फॉर बॉयज में पर्यावरण दिवस पर ओल्ड ट्रेंड एसोसिएशन प्रधान रछपाल सिंह जोड़ेमाजरा मेंबरों ने पौधे लगाए। प्रधान रछपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपें। यहां मलकीत सिंह, नासर अली, दविंदर जैन, सुखविंदर सिंह, निर्मल सिंह, धर्मपाल सिंह मनसा राम मौजूद रहे।