पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरबजीत की गेंदबाजी से मोहाली 198 पर सिमटी

सरबजीत की गेंदबाजी से मोहाली 198 पर सिमटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। सरबजीतलाड्डा (5) और राजविंदर सिंह (4) की घातक गेंदबाजी के चलते डीएमडब्ल्यू ग्राउंड में कटोच शील्ड के लिए खेले जा रहे मैच में मोहाली की टीम 198 रन बनाकर आउट हुई। सोमवार को मैच के तीसरे दिन 26 रन से आगे खेलते हुए मोहाली की टीम पहली पारी में 198 रन बना पाई।

पहली पारी में 300 रन का बड़ा स्कोर बनाने के बाद पटियाला ने दूसरी पारी खेलते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट गंवाकर 115 रन बनाए। ओपनर प्रभजोत सिंह बिना खाता खोले वरूण खन्ना की गेंद पर सिमरत बावा के हाथों कैच आउट हुए। कप्तान रविंदर सिंह को 3 के निजी स्कोर पर गुरकीरत मान ने एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन लौटाया। पारी संभालते हुए जीवनजोत सिंह 6 चौको से 68 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। उनके साथ कुंवर रैना 4 चौके लगाकर 40 रन पर खेल रहे हैं। वरूण खन्ना ने 38 रन देकर 1 और गुरकीरत मान ने 26 रन देकर 1 विकेट झटका।

सुबह मैच शुरू होने पर मोहाली के ओपनर सिमरत बावा 7 रन पर राजविंदर सिंह की गेंद पर हितेश आनंद को कैच थमा बैठे। मनुल जैन को 4 चौको से 24 रन पर राजविंदर सिंह ने एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन लौटाया। उदय कौल ने 4 चौको से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उदय को राजविंदर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। बल्लेबाज मयंक सदाना को 18 रन पर सरबजीत लाड्डा ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। पारी संभालने आए कप्तान गुरकीरत मान को सरबजीत लाड्डा ने 2 रन पर आउट किया। सचिन सोहल को 11 रन पर लाड्डा ने रविंदर सिंह के हाथों कैच आउट करवाया। कुनाल महाजन 15 रन पर बनाकर रविंदर सिंह की गेंद पर सरबजीत लाड्डा के हाथों लपके गए। जसकरन बुट्टर को करन कैला ने 28 रन पर पवेलियन भेजा। मनप्रीत गौनी को 28 रन पर सरबजीत ने आउट किया। वरूण खन्ना को 4 के निजी स्कोर पर सरबजीत ने पवेलियन लौटाया। मेजबान टीम के सरबजीत लाड्डा ने 73 रन देकर 5, रविंदर सिंह ने 49 रन देकर 4 और करन कैला ने 31 रन देकर 1 विकेट झटका।

डीएमडब्ल्यू ग्राउंड में कटोच शील्ड के लिए चल रहे मैच में गेंदबाजी करते अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के मेंबर पटियाला के गेंदबाज करन कैला।