एडमिशन के मसले पर नहीं बनी बात
फिजिकलकाॅलेजमें एडमिशन के लिए से भूख हड़ताल पर बैठी नेशनल मेडलिस्ट्स परमजीत कौर और नवजीत कौर की भूख हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। काॅलेज गेट के बाहर चार दिन से पेरेंट्स के साथ भूख हड़ताल पर बैठी स्टूडेंट्स का चौथे दिन कोई हल नहीं निकला। काॅलेज प्रशासन ने भी उनकी सुध नहीं ली।
हड़ताल पर बैठीं स्टूडेंट्स ने कहा कि जब तक उनको एडमिशन नहीं मिलती, वो नहीं उठेंगी। स्टूडेंट्स का साथ डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन, भारतीय किसान यूनियन डकौंदा और भुल्लर भाईचारा दे रही है। डीएसओ के नेता सतपाल बांगा भी उनके साथ भूख हड़ताल पर बैठे। मसले को सुलझाने के लिए यूनिवर्सिटी में वीसी, डीसी और एसडीएम की मीटिंग नहीं हो पाई। अब ये मीटिंग मंगलवार को रखी। डीन कॉलेजेज डाॅ. जमशीद अली खान ने कहा कि मीटिंग के लिए काॅलेज प्रिंसिपल जसवीर कौर को नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ने काॅलेज मैनेजमेंट को सीटें बढ़ाने के लिए लिख दिया था और स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलनी भी चाहिए। इसका फैसला अब मंगलवार को मीटिंग के दौरान होगा।
दोनों स्टूडेंट्स ने बताया कि काॅलेज ने मेरिट लिस्ट 18 अगस्त को रिलीज की थी। यूनिवर्सिटी ने उनका रिजल्ट 25 अगस्त को निकाला। गलती मानते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रिंसिपल को सीट बढ़ाने के लिए लेटर्स इश्यू किए थे। पहला लेटर वीसी ऑफिस से 28 अगस्त और दूसरा 4 सितंबर को भेजा। सोमवार शाम गर्ल्स स्टूडेंट्स से मिलने पीसीएस अधिकारी हरसिमरत कौर और डीएसपी केसर सिंह पहुंचे। मसले का हल निकालने का विश्वास देकर भूख हड़ताल तोड़ने को कहा। जब स्टूडेंट्स ने दाखिला दिलवाने के लिए लिखित मांगा तो दोनों अफसरों ने कोई जवाब नहीं दिया।
फिजिकल काॅलेज गेट के बाहर प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी करतीं भूख हड़ताल पर बैठी स्टूडेंट्स नवजीत और परमजीत उनके पेरेंट्स।