- Hindi News
- बिना परमिशन निगम में भाजपा ने की चुनावी मीटिंग
बिना परमिशन निगम में भाजपा ने की चुनावी मीटिंग
भारतीयजनतापार्टी की जिला बॉडी ने नियमों को ताक पर रखते हुए नगर निगम के मीटिंग हाल में मीटिंग आयोजित कर दी। मीटिंग में नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जगदीश राए चौधरी, डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली पार्षद तथा जिला भाजपा प्रधान अनिल बजाज भी उपस्थित रहे। निगम के जिस मीटिंग हाल में भाजपाइयों ने मीटिंग रखी, उसमें सिर्फ नगर निगम के कमिश्नर पार्षदों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। इस मीटिंग की निगम कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर एक्सीयन को कानों कान खबर तक नहीं हुई। हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के तहत भाजपा के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने पिछले सप्ताह मीटिंग रखी थी। मीटिंग की जानकारी सभी जिला भाजपा नेता भाजपा सैल इंचार्ज को देने के लिए सभी को बुलाया गया था। इससे पहले जिला भाजपा की ओर से नगर निगम का आडिटोरियम बुक किया था। पार्टी नेताओं को अचानक पता लग गया कि आडिटोरियम में आरटीआई एसोसिएशन का कोई प्रोग्राम चल रहा है। आनन फानन में सीनियर भाजपा नेताओं ने निगम स्टाफ को बुलाकर मीटिंग हाल खुलवाया। जब इन नेताओं को पता लगा कि मीटिंग हाल में भाजपा की मीटिंग होने की भनक मीडिया को लग गई तो उन्होंने जल्दबाजी में 20 से 25 मिनट में ही मीटिंग निपटा दी।
मीटिंग हाॅल का दरवाजा खोलकर बाहर निकलते भाजपाई।
मीटिंग संबंधी नहीं है जानकारी
मीटिंगहाल को प्रोग्राम करवाने के लिए बुकिंग पर नहीं दिया जाता। रविवार को किसी भी मीटिंग के लिए उनसे कोई इजाजत नहीं ली गई। यदि निगम कमिश्नर से भी कोई मीटिंग हाल में मीटिंग करने की इजाजत लेता है तो इसकी जानकारी उन्हें भी होती है।
कोहलीने कहा दूसरे, प्रोग्राम में था
नगरनिगम के डिप्टी सीनियर मेयर हरिंदर कोहली ने बताया कि नगर निगम के आडिटोरियम में आरटीआई का प्रोग्राम था, मैं उसी प्रोग्राम में उपस्थित था। भाजपा के प्रोग्राम के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मीटिंग हाल में मीटिंग संबंधी उच्चाधिकारी ही कुछ बता सकते हैं।
जिलाप्रधान ने नहीं उठाया फोन
जबभाजपा जिला प्रधान अनिल बजाज सीनियर डिप्टी मेयर जगदीश राय चौधरी का पक्ष लेना चाहा तो कई बार कोशिश करने के बावजूद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।
निगम कमिश्नर ने कहा, नहीं ली इजाजत
नगरनिगम की कमिश्नर इंदू मल्होत्रा ने बताया कि भाजपाइयों की मीटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है, ना ही उनसे कोई मीटिंग के लिए कोई