पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केएस पन्नू के पिता का देहांत

केएस पन्नू के पिता का देहांत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा| सीनियरआईएएस अफसर काहन सिंह पन्नू के पिता टकसाली नेता जत्थेदार जसवंत सिंह नीलपुर का बीमारी के बाद देहांत हो गया। काहन सिंह पन्नू, ध्यान सिंह जगमीत सिंह ने गांव के श्मशानघाट पर उनके पिता को अग्नि दी। गांव नीलपुर में दो बंत सिंह होने के कारण उनको बड़ा बंत कहा जाता था।

सीएम ने शोक जताया। सरकार की ओर से पटियाला कमिश्नर अजीत सिंह पन्नू, एडीसी महिंदरपाल, राजपुरा से नायब तहसीलदार गुरमीत, सिटी थाना प्रभारी संजीव सिंगला ने श्रद्धांजलि दी। हरमेल सिंह टोहडा, राज खुराना, विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, सुरिंदर दैत, जत्थेदार ध्यान सिंह सैदखेड़ी, गुरसेव सिंह हरपालपुर, रजिंदर निरंकारी, सुखदेव सिंह, मार्केट कमेटी सचिव कुलजिंदर सिद्धू, डॉ. लाल चंद, राजेश धीमान, जत्थेदार तिरलोचन सिंह, अबरिंदर कंग, हरविंदर हरपालपुर, किशन सिंह कई नेता अधिकारी मौजूद थे। ध्यान सिंह ने बताया कि 28 को अंतिम अरदास गुरुद्वारा भाई सुखा सिंह शहीद नीलपुर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी।

राजपुरा केगांव नीलपुर में पन्नू के पिता को श्रद्धांजलि देते नेता अफसर।