- Hindi News
- सभी राज्यों में विकास की तलाश में पुलिस को किया अलर्ट
सभी राज्यों में विकास की तलाश में पुलिस को किया अलर्ट
पटियाला | पंजाबीयूनिवर्सिटी के बीटेक सेकेंड ईयर के स्टूडेंट विकास की तलाश में पुलिस ने सभी राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने उसकी तस्वीर सभी पुलिस थानों में भिजवाई हैं। विकास ने पहले बीकानेर से पैसे निकाले थे। पुलिस ने तुरंत बीकानेर पुलिस से संपर्क कर अलर्ट करा दिया था। जिस एटीएम से पैसे निकलवाए थे। उसकी फुटेज हासिल कर चैक करेंगे कि पैसे किसने निकलवाए थे। थाना अर्बन इस्टेट इंचार्ज डाॅ. जगबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल संबंधित इलाके के अलावा अन्य राज्यों के पुलिस थानों में तस्वीरें भिजवा दी है।
िवकास